Tata Punch EV – Tata Motors ने अपनी पहली एक्टिव आर्किटेक्चर पर बेस्ड इलेक्ट्रिक एसयूवी Tata Punch लॉन्च की है।

यह SUV आकर्षक डिजाइन, आधुनिक फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस के साथ बाज़ार में उतारी गई है।
Tata Punch EV कार दो बैटरी ऑप्शन, बेहतर रेंज और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ शहर और हाईवे दोनों के लिए बेस्ट है।
Tata Punch EV Battery & Motor
Tata Punch EV दो बैटरी ऑप्शन, 25kWh और 35kWh में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में 60kW मोटर (114Nm टॉर्क) और लॉन्ग-रेंज वेरिएंट में 90kW मोटर (190Nm टॉर्क) मिलती है। चार्जिंग के लिए 50kW DC फास्ट चार्जर की मदद से सिर्फ 56 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसके अलावा 7.2kW होम चार्जर की मदद से 3.6 से 5 घंटे में और 3.3kW पोर्टेबल चार्जर से 9.5 से 13.5 घंटे का समय लगता है।
Tata Punch EV Features
Tata Punch EV को Bharat NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जो इसे सेगमेंट की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUVs में से एक बनाती है। इसमें 6 एयरबैग, ABS+EBD, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट, ESC और ISOFIX जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। प्रीमियम फीचर्स में 360° कैमरा, इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, वेंटिलेटेड सीटें, क्रूज़ कंट्रोल, सॉफ्ट टच क्लाइमेट कंट्रोल और डुअल 10.25-इंच स्क्रीन शामिल हैं।
Tata Punch EV Design & Range
Punch EV का डिजाइन बिल्कुल पेट्रोल वर्ज़न जैसा ही है। लेकिन कार में कुछ मॉडर्न टच जैसे क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल, नया DRL डिजाइन और EV बैजिंग देखने को मिलते हैं।
ARAI के अनुसार, इस इलेक्ट्रिक कार की रेंज 315 किमी से लेकर 421 किमी तक है, जो इसके बैटरी वेरिएंट पर निर्भर करती है। यह रेंज रोज़मर्रा की शहरी ड्राइविंग से लेकर वीकेंड हाईवे ट्रिप्स तक के लिए पर्याप्त है।
Tata Punch EV Price & EMI
इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए ₹14.44 लाख तक जाती है। अगर आप 9.8% की ब्याज दर और 5 साल की अवधि पर ₹9.44 लाख का लोन लेते हैं, तो आपकी अनुमानित मासिक EMI करीब ₹23,844 बनती है। EMI राशि डाउन पेमेंट, ब्याज दर और बैंक की शर्तों के अनुसार थोड़ी बहुत बदल सकती है।