MG Majestor – MG Majestor एक नई फुल साइज़ 7-सीटर SUV कार है, जिसे भारत में Bharat Mobility Expo 2025 में पेश किया गया है।

यह SUV MG की सबसे प्रीमियम पेशकश मानी जा रही है, जो डिजाइन, साइज और फीचर्स के मामले में Gloster से भी ऊपर है।
अगर आप इसे खरीदना चाहते है तो आइये जानते है इंजन, फीचर्स और कीमत के बारे में।
MG Majestor Powerful Engine
इसमें 2.0-लीटर टर्बो डीज़ल इंजन दिया गया है, जो दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा। एक वेरिएंट करीब 158.7 bhp की पावर और 373.5 Nm का टॉर्क देता है (2WD), जबकि टॉप वेरिएंट 212.5 bhp की पावर और 478.5 Nm का ज़बरदस्त टॉर्क (4×4) जनरेट करता है। दोनों ही वर्जन में 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा दी गई है।
MG Majestor Features
यह एक प्रीमियम SUV है जो ढेरों एडवांस फीचर्स के साथ आ सकती है। इसमें 12.3‑इंच की फ्रीस्टैंडिंग टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वेंटिलेटेड + हीटेड मसाजिंग ड्राइवर सीट जैसे लग्ज़री एलिमेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए वायरलेस चार्जिंग, 360° कैमरा और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स शामिल होंगे।
MG Majestor Design & Mileage
डिज़ाइन की बात करें तो इसमें ब्लैक आउट ग्रिल, वर्टिकली स्टैक्ड LED हेडलैम्प्स, स्लिम LED DRLs, मस्कुलर स्किड प्लेट्स, 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और रैपराउंड LED टेललाइट्स जैसे आकर्षक स्टाइलिंग एलिमेंट्स मिलते हैं। इसका लुक MG Gloster से ज्यादा रग्ड और एग्रेसिव नजर आता है।
इसको पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ बेहतर माइलेज देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 2.0L टर्बो डीज़ल इंजन दिए जाने की संभावना है, जो लगभग 12 से 14 km/l तक की माइलेज दे सकता है।
MG Majestor Price & EMI
इसकी अनुमानित कीमत ₹35 लाख से ₹45 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। EMI की बात करें तो ₹4 लाख डाउन पेमेंट और 5 साल की अवधि पर लगभग ₹68,000 प्रति माह की किश्त बन सकती है (9% ब्याज दर पर)।