Renault Triber 2025 – Renault Triber एक किफायती और काम की 7-सीटर MPV है।

अब 2025 मॉडल में कंपनी ने इसका डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी को और बेहतर कर दिया है।
ये कार उन लोगों के लिए है जो फैमिली के साथ सफर करना चाहते हैं और खर्चा भी कंट्रोल में रखना चाहते हैं। चलो जानते हैं इसमें क्या नया मिलने वाला है।
Renault Triber 2025 Engine
Renault Triber 2025 में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 72hp पावर और 96Nm टॉर्क देता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है, जबकि टॉप वेरिएंट RXZ में ऑटोमैटिक (AMT) का विकल्प भी उपलब्ध है।
Renault Triber 2025 Specification
Renault Triber 2025 की पूरी रेंज में अब 4-पावर विंडो और सेंट्रल लॉकिंग जैसी सुविधाएं स्टैंडर्ड कर दी गई हैं। RXL वेरिएंट में 8 इंच की टचस्क्रीन (Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ), रियर कैमरा और रियर स्पीकर्स मिलते हैं। वहीं, RXT वेरिएंट को 15 इंच के फ्लेक्स व्हील्स के साथ अपडेट किया गया है।
Renault Triber 2025 Design & Mileage
Renault Triber 2025 में हल्के डिजाइन अपडेट किए गए हैं, जिनमें नया फ्रंट ग्रिल, अपडेटेड बंपर, नई LED टेल लाइट्स और स्टाइलिश अलॉय व्हील्स शामिल हैं, जो इसे ताज़ा और आकर्षक लुक देते हैं।
माइलेज की बात करें तो यह कार आमतौर पर 12 से 18 किमी/लीटर तक देती है। शहर में ट्रैफिक के चलते माइलेज थोड़ा कम हो सकता है, जबकि हाईवे पर यह बेहतर प्रफॉमेंस देती है। माइलेज ड्राइविंग स्टाइल और गियरबॉक्स के अनुसार बदल सकता है।
Renault Triber 2025 Price & EMI
Renault Triber 2025 की एक्स-शोरूम कीमत ₹6.14 लाख से शुरू होकर टॉप वेरिएंट RXZ AMT के लिए लगभग ₹9.59 लाख तक जाती है। ऑन-रोड कीमत करीब ₹10.17 लाख तक पहुंच सकती है, और 5 साल की अवधि में 7 से 9% ब्याज दर पर EMI लगभग ₹11,194 प्रति माह से शुरू होती है।