Tata Tiago EV – Tata Tiago EV भारत की सबसे किफायती और लोकप्रिय इलेक्ट्रिक हैचबैक कारो में से एक है, जिसे खासतौर पर शहरी ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

यह कार स्टाइलिश लुक, दमदार फीचर्स और बेहतरीन बैटरी रेंज के साथ आती है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक उपभोक्ताओं के लिए एक स्मार्ट और टिकाऊ विकल्प बनाती है।
Tata Tiago EV Battery & Motor
Tata Tiago EV दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है, 19.2 kWh और 24 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक। चार्जिंग के लिए इसमें फ़ास्ट चार्जर और आसान ऑप्शन दिए गए हैं।
7.2 kW AC फास्ट चार्जर से यह कार लगभग 3.6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है, जबकि DC फास्ट चार्जर से सिर्फ 58 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज की जा सकती है। ये फीचर्स इसे डेली कम्यूट के लिए एक प्रैक्टिकल और भरोसेमंद विकल्प बनाते हैं।
Tata Tiago EV Range
Tata Tiago EV की माइलेज इसे एक दमदार इलेक्ट्रिक हैचबैक बनाती है। यह दो बैटरी ऑप्शन में उपलब्ध है — 19.2 kWh बैटरी के साथ लगभग 250 किमी और 24 kWh बैटरी के साथ करीब 315 किमी की प्रमाणित रेंज (MIDC) देती है।
रियल वर्ल्ड में यह कार 187 से 228 किमी तक की रेंज देती है, जो शहर में डेली यूज़ के लिए काफी है।
Tata Tiago EV Features
इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करे तो कार में 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट करता है।
सुरक्षा के लिए इसमें 2 एयरबैग्स, ABS, EBD, रिवर्स कैमरा और पार्किंग सेंसर्स दिए गए हैं। साथ ही, ZConnect ऐप के ज़रिए रिमोट लॉक/अनलॉक, AC स्टार्ट, बैटरी स्टेटस और जियोफेंसिंग जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी मिलती हैं।
Tata Tiago EV Price & EMI
Tata Tiago EV की कीमत ₹7.99 लाख से शुरू होकर ₹11.14 लाख (Ex-showroom) तक जाती है। EMI विकल्प में इसे करीब ₹15,000–₹20,000 प्रति माह की किस्त पर खरीदा जा सकता है (लोन राशि, अवधि और ब्याज दर के अनुसार)।
यह बजट में इलेक्ट्रिक कार चाहने वालों के लिए एक किफायती विकल्प है।