Yamaha MT 15 2.0 – Yamaha MT-15 एक स्पोर्टी और स्टाइलिश स्ट्रीट बाइक है, जो अपने आक्रामक डिजाइन, तेज़ परफॉर्मेंस और एडवांस फीचर्स के लिए जानी जाती है।

MT 15 बाइक के 2.0 वर्जन में कंपनी ने LED हेडलैंप, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसी सुविधाएं दी है।
अगर आप इसे खरीदना का मन बना रहे है तो आइये इस आर्टिकल में बाइक के बारे में पढ़ते है।
Yamaha MT 15 2.0 Powerful Engine
इसमें 155cc का लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक SOHC इंजन दिया गया है, जो VVA टेक्नोलॉजी के साथ 18.4PS की पावर और 14.1Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स और असिस्ट-स्लिपर क्लच के साथ यह गियर शिफ्टिंग को तेज़ और स्मूद बनाता है।
Yamaha MT 15 2.0 Features
डिजिटल LCD/कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में Bluetooth के जरिए Y-Connect ऐप सपोर्ट मिलता है, जिससे कॉल अलर्ट, फोन नोटिफिकेशन और मेंटेनेंस अपडेट्स देखे जा सकते हैं। इसमें LED हेडलाइट-टेललाइट, सिंगल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और 282mm फ्रंट व 220mm रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
Yamaha MT 15 2.0 Design & Mileage
डिज़ाइन की बात करें तो, Yamaha MT-15 2.0 एक दमदार स्ट्रीटफाइटर लुक, शार्प बॉडी पैनल और एलईडी हेडलैंप के साथ प्रीमियम अपील प्रदान करती है। इसका मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्पोर्टी ग्राफिक्स और डायनामिक कलर ऑप्शन इसे सड़क पर एक मज़बूत उपस्थिति प्रदान करते हैं। चौड़े हैंडलबार और कम वजन के कारण यह न केवल स्टाइलिश दिखती है, बल्कि शहर की ट्रैफिक में भी आसानी से संभाली जा सकती है।
यह बाइक शहर में लगभग 50 kmpl तक का बेहतरीन माइलेज देती है और लंबी राइड्स के दौरान 120-130 km/h की टॉप स्पीड आसानी से हासिल कर सकती है।
Yamaha MT 15 2.0 Price & EMI
भारत में Yamaha MT 15 2.0 की शुरुआती कीमत करीब ₹1.68 लाख (एक्स-शोरूम) है, और इसे खरीदने के लिए कई फाइनेंस व EMI प्लान भी मिलते हैं। जहां आप लगभग ₹5,000–₹6,000 की मासिक किस्त में इसे घर ला सकते हैं। कीमत वेरिएंट और शहर के हिसाब से बदल सकती है, इसलिए खरीद से पहले नजदीकी डीलरशिप पर अपडेटेड प्राइस और ऑफर्स जरूर चेक करें।